BREAKING: NH-39 पर बड़ा हादसा, ट्रक नहर में गिरा, 3 की मौके पर मौत

खबर रफ्तार, BREAKING: मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।

नेशनल हाईवे-39 पर नेमुआ मोड़ के पास सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस भीषण हादसे में ट्रक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरा, जिससे उसका केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन काफी मुश्किल भरा रहा। ट्रक के केबिन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन और कटर मशीन की मदद लेनी पड़ी। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला जा सका।

मृतकों में दो की पहचान हो चुकी है, जबकि तीसरे की शिनाख्त की कोशिश जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours