नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने दिया इस्तीफा, नैतिकता का दिया हवाला

खबर रफ्तार, नेपाल: नेपाल की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है।
गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने यह फैसला अपने ऊपर लगे वित्तीय निवेश यानी शेयरों से जुड़े विवादों के बीच लिया है। गुरुंग का कहना है कि किसी भी पद से ज्यादा महत्वपूर्ण नैतिकता और जनता का विश्वास होता है।

फेसबुक पोस्ट के जरिए इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वे निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना चाहते हैं। उनके मुताबिक, पद पर बने रहने से हितों का टकराव हो सकता था, इसलिए उन्होंने खुद ही पद छोड़ना उचित समझा।

गुरुंग ने यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रही है, और नेताओं को इन अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।

उन्होंने मीडिया और जनता से ईमानदारी का साथ देने की अपील की और कहा कि बदलाव के लिए आत्म-शुद्धि जरूरी है।

आपको बता दें, इससे पहले भी नेपाल सरकार में कार्रवाई देखने को मिली थी। 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने मंत्री दीपक कुमार शाह को पद के दुरुपयोग के आरोप में बर्खास्त कर दिया था।

नेपाल की राजनीति में लगातार हो रहे ये घटनाक्रम पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर बढ़ते दबाव की ओर इशारा कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours