खबर रफ्तार, देहरादून : कैबिनेट की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग व कर्मचारियों से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।
कैबिनेट विस्तार के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी। चर्चा के बाद कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। सचिवालय में सुबह 10 बजे से बैठक शुरू होगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग व कर्मचारियों से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours