खबर रफ्तार, श्रीनगर गढ़वाल : होली के दिन कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में विवाद हो गया। कुछ युवकों और व्यापारियों में मारपीट हो गई। आज घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद किया है।
कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में होली के दिन हुए मारपीट की घटना के बाद आज स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर कार्यालय व कोतवाली कीर्तिनगर का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की करने की मांग उठाई।

+ There are no comments
Add yours