ख़बर रफ़्तार, लखनऊ : पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष होंगे। आज दोपहर 1 बजे राजधानी लखनऊ में ‘मेगा इवेंट’ में नाम की आधिकारिक घोषणा होगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के बड़े नेता मौजूद होंगे।
उत्तर प्रदेश भाजपा को अब कुछ ही घंटों बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। कई महीनों की मशक्कत और मंथन के बाद आखिरकार यूपी अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रकिया पूरी हो चुकी है। चूंकि नामांकन सिर्फ एक ही हुआ है, ऐसे में पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। आज दोपहर 1 बजे इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे।
पहले से तय कार्यक्रम के आधार पर 13 दिसंबर यानी शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लगी गई। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन कर दिया है। इनके प्रस्तावक सीएम योगी आदित्यनाथ समेत छह बड़े नेता हैं। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा अब से कुछ घंटों बाद हो जाएगी।

+ There are no comments
Add yours