उत्तराखंड LT भर्ती: पुनर्वास परिषद का डिप्लोमा मान्य, UKSSSC ने दोबारा आवेदन विंडो खोली

ख़बर रफ़्तार, देहरादून : विशेष शिक्षा शिक्षकों के 128 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 17 सितंबर से सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया। आवेदन में 10 से 12 अक्तूबर के बीच संशोधन का मौका दिया गया।

उत्तराखंड में सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती के विशेष शिक्षक पदों पर अर्हता नियमों में बदलाव होने के कारण अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दोबारा आवेदन विंडो खोल दी है। 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने 12 सितंबर को विशेष शिक्षा शिक्षकों के 128 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 17 सितंबर से सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया। आवेदन में 10 से 12 अक्तूबर के बीच संशोधन का मौका दिया गया। इस बीच सरकार ने सहायक अध्यापक विशेष शिक्षा शिक्षकों के पदों के लिए भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) के डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) विशेष शिक्षा को अर्हता में शामिल कर लिया।
पहले डीएलएड वाले अभ्यर्थियों को ही यह मौका मिलता था। इस बदलाव से आयोग को अवगत करा दिया गया था। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि अर्हता के मानकों में बदलाव के चलते भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू किए गए हैं। आरसीआई के डिप्लोमाधारक इस दौरान आवेदन कर सकते हैं। जिनका पूर्व का आवेदन है, उसमें संशोधन भी कर सकते हैं। इस संशोधन के लिए अलग से शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि अब 31 दिसंबर तक के लिए आवेदन विंडो खोली गई है।

समूह-ग के 57 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विभिन्न विभागों में विधि सहायक, शोध अधिकारी, साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन, फोटोग्राफर, कनिष्ठ कैमरामैन, मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, मानचित्रकार, सर्वेक्षक, प्राविधिक सहायक, प्रशिक्षक, कलाकार, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, लाइनमैन, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 57 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय की गई है। आवेदन में तीन से पांच जनवरी के बीच संशोधन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा नौ मार्च से शुरू होना प्रस्तावित है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours