ख़बर रफ़्तार, देहरादून: चारधाम यात्रा में 21 अप्रैल तक दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 49.30 लाख से अधिक हो चुकी है। प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
चारधाम यात्रा में गंगोत्री, केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 50 लाख पार हो जाएगा। 22 अक्तूबर को गंगोत्री धाम के कपाट विधि विधान से बंद होने के बाद मां गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्तूबर को बंद होंगे।

+ There are no comments
Add yours