आईटी विभाग की बड़ी कार्रवाई: उपनिबंधक कार्यालय से खंगाले जा रहे दस्तावेज

खबर रफ़्तार, गोरखपुर: आयकर विभाग की लखनऊ और दिल्ली की 7 सदस्यीय टीम ने मंगलवार को उपनिबंधक कार्यालय की तलाशी और सर्वेक्षण शुरू किया।

गोरखपुर उपनिबंधक प्रथम के कार्यलय सुबह ही आयकर विभाग की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि 7 सदस्यीय टीम ने पिछले 6 वर्षों में कराई गई रजिस्ट्री के सभी प्रपत्रों की जांच  कर रही है।  आयकर विभाग की लखनऊ और दिल्ली की 7 सदस्यीय टीम ने मंगलवार को उप निबंधक कार्यालय की तलाशी और सर्वेक्षण शुरू किया।

माना जा रहा है कि उप निबंधक प्रथम शहर में कुछ सबसे महंगी संपत्ति लेनदेन की रजिस्ट्री और अन्य रिकॉर्ड संभालता है, ऐसे में बड़ी राजस्व से ज़ुड़े हेरफेर की संभावना है। इसी की जांच की जा रही है। इसमें कुछ बड़े नाम और बड़ी रजिस्ट्रियां भी जांच के दायरे में आ सकती हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours