खबर रफ़्तार, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में ब्रह्मोस की प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ होने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के प्रति आभार जताया। ब्रह्मोस एयरोस्पेश इंट्रिगेशन की शुरुआत से न केवल बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होगा बल्कि लखनऊ का मान पूरे देश में बढ़ गया है। इस यूनिट के लगने से राजधानी में व्यापार एवं रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा छोटी MSME यूनिटों को भी लाभ मिलेंगे। डिफेंस कॉरिडोर के और अधिक प्रभावी होने से लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ ,आगरा, झांसी चित्रकूट में भी व्यापार को गति मिलेगी।
DRDO का प्रोजेक्ट: ब्रह्मोस के प्रोडक्शन यूनिट से देश में बढ़ा लखनऊ का मान |
You May Also Like
एनएच-34 पर भीषण सड़क हादसा, चार बारातियों की मौत
April 28, 2026
तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, मौके पर मचा हाहाकार
April 27, 2026

+ There are no comments
Add yours