पाकिस्तान: भारतीय हवाई हमले के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इंटरनेट सेवाएं हुई बंद |

खबर रफ़्तार, इंटरनेशनल: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात हवाई हमला किया। इस हमले से पाकिस्तान में काफी तबाही मची है। भारतीय सेना ने पीओके के धमोल, कोटली और मुजफ्फराबाद में भी बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की।

वहीं, इस हमले के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान के लाहौर हवाई अड्डे पर आपातकाल लागू कर दिया गया है और उसे 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सियालकोट हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है। जिसके कारण वहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

You May Also Like

More From Author