uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर के बाद रुद्रपुर में खुशी की लहर, आतिशबाजी की; मेयर ने सेना और पीएम मोदी दी बधाई

खबर रफ़्तार,रुद्रपुर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद रुद्रपुर में खुशी की लहर है। शहर के बाटा चौक पर मेयर की अगुवाई में लोगों ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मेयर ने भारतीय सेना और पीएम मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी।

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई से लोगों में खुशी का माहौल है। रुद्रपुर शहर के बाटा चौक पर मेयर विकास शर्मा की अगुवाई में लोगों ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के कड़ा जवाब दिया गया है। कहा कि पूरे देश में खुशी का माहौल है।

बता दें कि, भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों पर स्ट्राइक की है। भारत ने बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

 

You May Also Like

More From Author