कालाढूंगी मार्ग पर हादसा, दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, कई गंभीर घायल

ख़बर रफ़्तार, कालाढूंगी: नैनीताल में रविवार को दिल्ली के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया। नैनीताल- कालाढूंगी मोटर मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में दिल्ली के 16 पर्यटक सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद पर्यटकों को हल्द्वानी रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें…सामाजिक संगठनों ने HC को श्रीनगर-गढ़वाल शिफ्ट करने की उठाई मांग, पलायन रोकने का दिया तर्क

 

You May Also Like

More From Author