बदरीनाथ हाईवे: पीपलकोटी के पास हादसा, गुजरात के यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा, मची चीख पुकार

ख़बर रफ़्तार, चमोली: चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर देर रात यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटने से हादसा हो गया। वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ ने वाहन में सवार सभी यात्रियों की जान बचा ली। कुछ यात्री घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, वाहन संख्या UK-15PA-4567 (टेंपो ट्रैवलर) चमोली से पीपलकोटी की ओर जा रहा था। वाहन में अहमदाबाद गुजरात के करीब 18 यात्री सवार थे। सभी यात्री केदारनाथ से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

चालक संजू (47) पुत्र हरिचंद निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। इसलिए उसने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया था, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया।

Badrinath Highway Accident Tempo traveller Full with Gujarat Pilgrims Overturned many Injured
इस दौरान तीन यात्रियों को मामूली चोट आई है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने घायलों को 108 के माध्यम से उपचार क लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा। अन्य यात्रियों के लिए वाहन की व्यवस्था कर उनके द्वारा पूर्व निर्धारित बुक किए गए होटल पीपलकोटी भेज गया।

You May Also Like

More From Author