मेरठ में बेल्ट से गला दबाकर दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, मेरठ : मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के समीप आम के बाग में दो युवकों की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी गई। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव पांची में गाजियाबाद के मकनपुर निवासी राजू त्यागी का आम का बाग है। यह बाग हाईवे से तीन सौ मीटर दूर है।

बुधवार शाम करीब छह बजे चकरोड के किनारे बाग में दो युवकों के शव पड़े थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम की प्रथम जांच में सामने आया कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। शव के पास बेल्ट पड़ी थी, इसलिए माना जा रहा है कि बेल्ट से गला दबाया गया होगा। शवों के पास एक मोबाइल मिला, जिसकी जांच की गई तो वह मनोज का निकला। शवों की पहचार मनोज और मोंटी के रूप में हुई।

मनोज के स्वजन ने बताया कि शाम चार बजे वह घर से निकला था, जबकि मोंटी दोपहर 12 बजे अपने घर से किसी के साथ गया था। उसके बाद दोनों यहां कैसे पहुंचे किसी को नहीं पता।

आइजी रेंज नचिकेता झा ने बताया कि हाईवे पर लगे कैमरों का गुलावठी में कंट्रोल रूम है। फुटेज देखने के लिए पुलिस टीम वहां भेजी है। तीन टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही हत्याकांड का राजफाश किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours