दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच Ranveer Singh ने डिलीट कीं शादी की तस्वीरें? फैंस ने ली चुटकी- ‘जॉनी सिंस के कारण…’

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली। बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी ने लाखों दिलों पर राज किया है। फैंस आज भी उनकी केमेस्ट्री को सुपरहिट मानते हैं। रणवीर और दीपिका कुछ ही महीने में पेरेंट्स बनने वाले हैं।

रणवीर-दीपिका की जोड़ी है फैंस में हिट

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने चार साल की डेटिंग के बाद 2018 में शादी की थी। इनकी प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ से शुरू हुई थी। दीपिका-रणवीर की जोड़ी जब भी साथ नजर आती है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होता। हालांकि, इस कपल को लेकर एक ऐसी बात सामने आई है, जो उनके कुछ फैंस का दिल तोड़ सकती है।

रणवीर सिंह को लेकर आई ये खबर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में सब कुछ ठीक न होने की खबर कई बार आ चुकी है। हालांकि, दोनों ने हर बार इन अफवाहों का मुंहतोड़ जवाब एक दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाकर दिया है। लेकिन इस बार कुछ अलग ही खबर सामने आ रही है। फिल्म ज्ञान की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

सच में डिलीट की फोटो?

इंस्टाग्राम खंगालने पर रणवीर सिंह के प्रोफाइल पर 2023 के पहले की ही कोई पोस्ट नजर नहीं आई, जिनमें दीपिका के साथ उनकी शादी की तस्वीरें भी शामिल हैं। जबकि, दीपिका के प्रोफाइल पर शादी की तस्वीरें हैं। रणवीर की प्रोफाइल पर शादी की फोटोज न देखते हुए फैंस ने इस पोस्ट पर चुटकी ली है।

फैंस ने कही ये बात

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘जॉनी सिंस के कारण हुआ।’ वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच Ranveer Singh ने डिलीट कीं शादी की तस्वीरें? फैंस ने ली चुटकी- ‘जॉनी सिंस के कारण…’

बता दें कि इसके पहले दीपिका पादुकोण के इंस्टा से फोटो डिलीट करने की खबरें तेजी से फैली थीं। हालांकि, उन्होंने फोटो डिलीट न कर, उसे कुछ समय के लिए हाइड कर दिया था।

रणवीर-दीपिका वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फैंस रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में देखेंगे। कुछ दिन पहले सेट से दीपिका की बीटीएस तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

यह भी पढ़ें: – रामगोपाल यादव की राम मंदिर पर की गई टिप्पणी से गरमाई UP की सियासत, CM योगी ने की तीखी आलोचना

You May Also Like

More From Author