ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, फिरोजशाह कोटला मैदान में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दोपहर तीन बजे से शाम साढे़ सात बजे तक मैच होने जा रहा है। मैच में बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है। इसको देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है, जिसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।
ये रहेगी डायवर्जन योजना
बहादुर शाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर आवश्यकतानुसार डायवर्जन/प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से मैच दौरान दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक दिल्ली गेट से आईटीओ चौक तक बहादुर शाह जफर मार्ग और राजघाट से दिल्ली गेट तक जेएलएन मार्ग का उपयोग करने से बचने की सलाह दी है।
आईटीओ मेट्रो स्टेशन और प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का उपयोग करने वाले दर्शकों के लिए शटल सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
इस तरह रहेगी पार्किग सुविधा
गेट नंबर 1 से 8 और 16 से 18 के लिए माता सुंदरी मार्ग पार्किंग। गेट नंबर 9 से 15 के लिए राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर वाहन पार्किंग की सुविधा रहेगी। दर्शक इन दो स्थानों पर अपने वाहन पार्क कर सकते हैं और स्टेडियम तक पहुंचने के लिए शटल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
ओला/उबर पिक अप एवं ड्राप प्वाइंट
गेट नंबर 2, बीएसजेड मार्ग पर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (आईटीओ से दिल्ली गेट कैरिजवे) राजघाट चौक पर ओला उबर का पिक अप एवं ड्रॉप की सुविधा है।

+ There are no comments
Add yours