उत्तराखंड: कीर्तिनगर के पास जीप खड्ड में गिरी, डाक्टर की मौत

ख़बर रफ़्तार, श्रीनगर गढ़वाल: कीर्तिनगर के पास एक थार जीप अनियंत्रित होकर एनएच से लगभग 80 फ़ुट नीचे खड्ड में जा गिरी। जिससे जीप चला रहे डाक्टर विक्टर मशीह की मौत हो गई। मृतक श्रीनगर मेडिकल कालेज के ब्लड बैंक में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

घटना शुक्रवार रात साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर कोतवाल देवराज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को गहरे खड्ड से बाहर निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घषित करने के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
कीर्तिनगर कोतवाल देवराज शर्मा ने बताया कि मृतक के घर, आवास विकास अम्बेडकरपुरम, कल्याणपुर कानपुर पर उनके स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। शनिवार देर शाम तक उनके यहां पहुंचने की उम्मीद है। जीप में मृतक अकेला ही था। मृतक ऋषिकेश से श्रीनगर आ रहा था।

You May Also Like

More From Author