ख़बर रफ़्तार, प्रयागराज: उउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। यूपी बोर्ड ने दोपहर दो बजे 10वीं व 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी बोर्ड परिषद ने जारी की है।
12वीं में फर्रुखाबाद से कल्पना राठौर ने किया टॉप
इंटरमीडिएट की परीक्षा में फर्रुखाबाद में स्वराजवीर इंटर कालेज की कल्पना राठौर और एसडी इंटर कालेज पाहला रजीपुर की उपासना यादव ने 96.20 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज फतेहगढ़ के अजय कुमार 95.80 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और एसडी इंटर मीडिएट कालेज पाहला, रजीपुर के अरुणिमा सिंह व आदर्श रामस्वरूप इंटर कालेज राजपूत नगर जहानगंज की रानी ने 95.60 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 2024 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में 21405 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 20338 ने परीक्षा दी और 85.15 प्रतिशत 17317 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
हाईस्कूल में प्रियम और इंटरमीडिएट में कल्पना व उपासना पहले पायदान पर
शनिवार को यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, श्यामनगर भोपतपट्टी फर्रुखाबाद के प्रियम राठौर जिले में पहले स्थान पर रहे। उन्हें 95.50 प्रतिशत अंक मिले।
राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद के अयान अंसारी 95.17 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और 95 प्रतिशत अंक पाने वाली स्वराजवीर इंटर कालेज, कमालगंज की अक्षरा तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में इस 2024 में 26492 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 24771 ने परीक्षा दी थी। इसमें 86.99 प्रतिशत 21549 परीक्षार्थी सफल हुए।
सिद्धार्थनगर में चार्ली गुप्त ने किया टॉप
सिद्धार्थनगर में चार्ली गुप्ता ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ इटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर, पलक सिंह 97.40 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर, निधि 97 प्रतिशत के साथ इंटरमीडिएट में पांचवें स्थान पर, अंशिका चौधरी 96.8 प्रतिशत के साथ छठवें स्थान पर, अपराजिता 96.6 प्रतिशत सातवें स्थान पर, अर्पिता द्विवेदी- 96.40 आठवें पर, अफजारूर्रहमान 96.40 सफा इंटर कालेज बैदौलागढ़ डुमरियागंज, श्रेजल फातिमा इंटर कालेज सेमरी इटवा 96.40 आठवें स्थान पर रहीं।
पीलीभीत से 12वीं में देवेश व 10वीं में अमन ने किया टॉप
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर का जलवा बरकरार है। बीते वर्ष की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के टापर सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर के नाम रहा है। जिले में हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 84.51 प्रतिशत रहा। कुल पंजीकृत 24968 में से 19704 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर के अमन गंगवार ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के छात्र देवेंद्र कुमार और देवेश इंटरमीडिएट के संयुक्त टापर रहे हैं। दोनों विद्यार्थियों ने 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला व बरेली परिक्षेत्र में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
कासगंज से कंचन ने किया टॉप
इंटरमीडिएट में श्री गणेश इंटर कालेज की छात्रा कुमारी भूमिका ने इंटरमीडिएट में 500 में 482 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र जतन कुमार ने भी 500 में से 482 अंक प्राप्त कर दोनों संयुक्त टॉपर रहे हैं।
हाईस्कूल में गंजडुंडवारा के नाथूराम सुशीला देवी इंटर कालेज की छात्रा कंचन ने 600 में से 572 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
संभल के सुदर्शन कुमार ने हासिल किया आठवां स्थान

संभल जिले में चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी के इंटरमीडिएट के सुदर्शन कुमार ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है
उरई इंटरमीडिएट में रिजल्ट घोषित होने के बाद शहर के रामजीलाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान तिवारी 96.40 प्रतिशत, महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी जालौन के छात्र अर्पित सेंगर 96.40 प्रतिशत, सरस्वती ज्ञान मंदिर की छात्रा प्रतीक्षा ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा मेघा चौरसिया 96 प्रतिशत, एस अग्रवाल इंटर कlलेज की छात्रा राधिका गुप्ता 96% टॉप 4 में रही।
दीपांशी सेंगर ने जिले में किया टॉप
उरई। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें शहर के सरस्वती ज्ञान मंदिर भगोरा की दीपांशी सेंगर ने 98 प्रतिशत पाकर जिले में प्रथम स्थान पाया।
10वीं में कानपुर के अभिषेक साहू की स्टेट में सातवीं रैंक
10वीं में शिवाजी इंटर कालेज अर्रा के अभिषेक साहू स्वाती ने कानपुर में टॉप किया है।
10वीं में खशबू व नितिन, 12वीं में भरत ने किया टॉप
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा का शनिवार को घोषित कर दिया गया है। 10वीं में संयुक्त रूप से सेठ हरचरण दास इंटर कालेज हाथरस की छात्रा खुशबू वार्ष्णेय व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सिकंदराराऊ के छात्र नितिन कुमार ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। दोनों ने 95.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 12वीं में जेके इंटर कालेज तामसी के भरत कुमार 96.4 अंकों के साथ जिले में अव्वल रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। जनपद में 10वीं का परिणाम 88.04 प्रतिशत और 12वीं का 74.18 प्रतिशत रहा है।
यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट
रैंक टॉपर्स के नाम प्राप्त अंक प्रतिशत (Percentage)
1 शुभम वर्मा 489/500 97.80 %
2 विष्णु चौधरी 488/500 97.60 %
3 काजल सिंह 488/500 97.60 %
4 राज वर्मा 488/500 97.60 %
5 कशिश मौर्य 488/500 97.60 %
6 चार्ली गुप्ता 488/500 97.60 %
7 सुजाता पांडेय 488/500 97.60 %
8 शीतल वर्मा 487/500 97.40 %
9 कशिश यादव 487/500 97.40 %
10 आदित्य कुमार यादव 487/500 97.40 %
यह भी पढ़ें- किसानों के आंदोलन से यात्रियों पर आफत, शताब्दी समेत नौ ट्रेनें रद; 12 से ज्यादा डायवर्ट

+ There are no comments
Add yours