किसानों के आंदोलन से यात्रियों पर आफत, शताब्दी समेत नौ ट्रेनें रद; 12 से ज्यादा डायवर्ट

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, पानीपत : शंभू रेलवे स्टेशन के पास किसानों के ट्रैक पर बैठने के चलते तीसरे दिन शुक्रवार काे भी ट्रेनाें काे संचालन प्रभावित रहा।

न केवल नई दिल्ली इंटरसिटी, नई दिल्ली शताब्दी, शान ए पंजाब एक्सप्रेस सहित नौ ट्रेनाें का संचालन रेलवे ने रद कर दिया, बल्कि 12 से ज्यादा ट्रेनें रूट डायवर्ट के चलते घंटों की देरी से पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के रद होने पर यात्रियों को रोडवेज बसों से लेकर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। किसी को शादी में जाना था तो किसी को जरूरी काम था।
ट्रेनों के रूट किए जा रहे डायवर्ट

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) से जुड़े किसान शंभू रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर बैठे हैं।इससे दिल्ली से पंजाब रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। ट्रेनों का संचालन रद होने के साथ रूट तक डायवर्ट किए जा रहे हैं।

शुक्रवार को दिन भर हजारों यात्री स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन ट्रेन रद होने के कारण उनको परेशान होकर लौटना पड़ा। जो गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची, उनमें जाने वाले यात्रियों को घंटों स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा।प्लेटफार्म से लेकर विश्राम गृह में यात्री बैठे रहे।वहीं, करीब 180 यात्रियाें ने ट्रेन रद होने के कारण अपनी टिकट केंसिल कराई।

पैसेंजर ट्रेन रद होने से भी यात्री परेशान

पानीपत से रोहतक आने जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में भी हर रोज हजारों यात्री सफर करते हैं। उक्त ट्रेनों का संचालन रद होने के कारण शुक्रवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्री सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र, सौरभ, नीरज ने बताया कि रोहतक काम को लेकर जाते हैं। ट्रेन से ही आवागमन करते हैं। शुक्रवार को ट्रेन का संचालन रद होने के कारण उन्हें निजी वाहन से जाना पड़ा।जिसमें पैसे दोगुना से भी ज्यादा लगे।

भतीजे की शादी में जाना था, अब बस से जाना पड़ेगा

रणजीत सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को अमृतसर में भतीजे की शादी है। परिवार सहित जाने के लिए शान ए पंजाब में टिकट कराया था।स्टेशन पर पहुंचे तो रद होने का पता चला। अब या तो टैक्सी करके जाना पड़ेगा या रोडवेज बस से। इसमें कई गुना किराया देना होगा।

ये ट्रेनें पहुंची देरी से

  • 11078-झेलम एक्सप्रेस, 2.25 घंटे लेट।
  • 20808-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 2.20 घंटे लेट।
  • 12716-सचखंड एक्सप्रेस, 45 मिनट लेट।
  • 11906-आगरा कैंट एक्सप्रेस, 3.20 घंटे।
  • 12446-उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 3.00 घंटे।
  • 20808-हीराकुंड एक्सप्रेस डायवर्ट रही।
  • निजामुद्दीन स्टेशन से 7 घंटा देरी से चली।
  • 22478-नई दिल्ली वंदे भारत, 4 घंटे लेट।
  • 18310-संबलपुर एक्सप्रेस, 2 घंटे लेट।
  • 15708-अमरपाली एक्सप्रेस, 1.30 घंटे लेट।
  • 12926-पश्चिम एक्सप्रेस, 45 मिनट लेट।
  • 12472-स्वराज एक्सप्रेस, 30 मिनट लेट।
  • 14034-जम्मू मेल, 3 घंटे लेट।

ये ट्रेनें रहीं रद

  • 12460-नई दिल्ली इंटरसिटी।
  • 12498-शान ए पंजाब एक्सप्रेस।
  • 12030-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस।
  • 12014-नई दिल्ली शताब्दी।
  • 14508-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस।
  • 04994-जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर
  • 04993-कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर
  • 04983-राेहतक-पानीपत पैसेंजर।
  • 04984-पानीपत-राेहतक पैसेंजर।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में तिमोथी मंडल ने किया 10वीं में टॉप, ध्रुव चौहान बने 12वीं के जिला टॉपर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours