ख़बर रफ़्तार, लुधियाना : लुधियाना जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष लीना टपारिया महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गई। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू ने उन्हें सिरोपा पहनकर भाजपा में शामिल करवाया।
पीएम मोदी की है लहर: रवनीत बिट्टू
दुगरी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है।
पीएम मोदी की नीतियों से हैं प्रभावित
शहर में वह प्रतिष्ठित नेता है। उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि टपरिया को बनती जिम्मेदारी आगे दी जाएगी। पहले वह कांग्रेस के हाथ मजबूत कर रही थी अब वह कमल खिलाने के लिए मेहनत करती नजर आएंगी। लीना टपरिया ने भी कहा कि वह पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर खासकर देश में जिस तरह से विकास की लहर चल रही है।
जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने भी किया स्वागत
इन सब से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हो रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने और रवनीत बिट्टू को जीतने के लिए मदद करेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने भी उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
+ There are no comments
Add yours