- जनता संवाद में सुनी जन समस्याएं
ख़बर रफ़्तार, किच्छा : किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारीयों को लेकर रणनीति बनायीं व किच्छा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार श्री प्रकाश जोशी के चुनाव प्रचार व जनता से कांग्रेस पार्टी के समर्थन में किच्छा विधानसभा में वोट मांगने हेतु पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दायित्व सौपा और अपने-अपने क्षेत्र में जुटने का आह्वान किया.
इस दौरान उन्होंने किच्छा विधानसभा को 7 सेक्टर में बाँट कर उपस्थिति सभी पदाधिकारीयों को दायित्व सोपते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में सभी का पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर अधिक से अधिक जनता के बीच जाएं और क्षेत्र वासियों को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भाजपा की नाकामयाबियों से क्षेत्रवासियों को अवगत कराये | उन्होंने सभी 7 सेक्टरों पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को प्रभारी बनाते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेते हुए अपने अपने सेक्टर में चुनाव प्रचार की गति में तेजी लाने के लिए जुटने क़ो कहा.
उपस्थित सभी पदाधिकारीयों ने विधायक बेहड़ को किच्छा विधानसभा से प्रकाश जोशी को जीत दिलाने का भरोसा दिलायाइससे पूर्व विधायक तिलक राज बेहड ने आज अपने आवास विकास किच्छा स्थित कार्यालय में जनता संवाद के तहत क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनी.
