पहली लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम शामिल
भाजपा ने 2 मार्च 2024 में 195 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था, जिसमें से यूपी की 51 सीटें शामिल हैं। इसमें वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, मथुरा से एक्ट्रेस हेमा मालिनी, गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं के नाम का शामिल है।
आपको बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने हाल ही में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। ऐसे में देश की 543 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में वोटिंग होगी, जिसमें यूपी भी शामिल है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को है, जबकि 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
