लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए अजय कपूर

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, कानपुर: लोकसभा चुनाव में अब बस चंद दिन बचे हैं इससे पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कानपुर से कांग्रेस का खास चेहरा रहे अजय कपूर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, बिहार के सह प्रभारी व पूर्व विधायक अजय कपूर ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। अजय कपूर के बीजेपी में जाने से शहर की कांग्रेसी सियासत को बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस से लोकसभा सीट के थे प्रबल दावेदार, पैनल में नाम

अजय कपूर कानपुर की राजनीति में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं। वह सपा के साथ गठबंधन के बाद खाते में आई कानपुर लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार थे। प्रदेश स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक में कानपुर से भेजे गए दावेदारों के पैनल में उनका नाम एक नंबर पर रखा गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के सामने राजनीति में हमेशा अजय गुट रहा।

भाजपा से टिकट मिलने की भी संभावना

पूर्व विधायक अजय कपूर को भाजपा से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। उनके दो भाई उद्यमी विजय कपूर व भारतीय चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर पहले ही भाजपा का दामन लिया था।

यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड: एआई की वीडियो पर तत्काल ब्लॉक हो जाएगा सोशल मीडिया अकाउंट, चुनौती से निपटने को पुलिस ने बनाई रणनीति

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours