ख़बर रफ़्तार, अमरोहा: लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लगभग सभी सीटों पर पत्ते खोल दिए हैं। शनिवार के शाम प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। अमरोहा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को प्रत्याशी बनाकर मैदान में भेजा है।
आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 1991 में क्रिकेटर चेतन चौहान भाजपा प्रत्याशी थे और उन्होंने जनता दल के प्रत्याशी हरगोविंद सिंह को हराकर चुनाव जीता था। इस चुनाव में चेतन चौहान को 2 लाख 25 हजार 805 वोट मिले थे। जबकि हरगोविंद सिंह को 1 लाख 67 हजार 928 वोट मिले थे। लेकिन वर्ष 1998 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने चेतन चौहान पर दांव खेला था।
इस दौरान चेतन चौहान बसपा के आले हसन को हराकर लोकसभा सदस्य चुने गए थे। लेकिन इसके एक साल बाद ही 1999 में लोकसभा चुनाव हुआ। इस चुनाव में राशिद अल्वी बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे। कड़के मुकाबले के बाद भी क्रिकेटर चेतन चौहान को राशिद अली के सामने हार का मुंह देखना पड़ा था।
