दुबई से भी महंगा हुआ चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर, किराया जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, चंडीगढ़:  किसानों के दिल्ली कूच से करने के कारण सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सड़क मार्ग बाधित होने के कारण ट्रेनों में लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर हवाई किराया आसमान छू रहा है।

चंडीगढ़ से दिल्ली का किराया 34 हजार रुपये

किसान आंदोलन(Farmers Protest) का इस कदर आम लोगों पर असर पड़ा है कि उन्हें एक टिकट के लिए दुबई से दो गुना किराया दिल्ली का देना पड़ रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चंडीगढ़ से दुबई का किराया मात्र 15 हजार रुपये है। जबकि चंडीगढ़ से दिल्ली का किराया 34 हजार रुपये है।

चंडीगढ़ से गोवा फ्लाइट का किराया 12 हजार रुपये

चंडीगढ़ से दुबई की दूरी 2194 किलोमीटर है जबकि चंडीगढ़ से दिल्ली की दूरी महज 234 किलोमीटर है। इसके अलावा चंडीगढ़ से गोवा फ्लाइट का किराया 12 हजार रुपये है।

यह भी पढ़ें:- लुधियाना : गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों समेत छह लोग झुलसे; इस चूक के चलते हुआ हादसा

चंडीगढ़ से गोवा की दूरी 1734 किलोमीटर

वहीं चंडीगढ़ से दिल्ली फ्लाइट का किराया दस गुना हो गया। जो टिकट पहले तीन हजार में मिलती थी। वो अब सीधे 30 हजार रुपये में मिल रही है। अगर दूरी की बात करें तो चंडीगढ़ से गोवा की दूरी 1734 किलोमीटर है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours