ख़बर रफ़्तार, नैनीताल: पुलिस ने सीसीटीवी और उपद्रवियों के पास से मिले मोबाइल वीडियो की मदद से 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात तमंचे, 54 कारतूस बरामद किए। इन्हीं में से 12 उपद्रवियों से बनभूलपुरा थाने से लूटे गए 99 कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ दंगा करने, डकैती करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान से मारने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ तीन मुकदमें दर्ज किए गए थे। इसमें से नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों की मदद से एक नामजद और 11 अज्ञात लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से 43 कारतूस, पांच तमंचे बरामद किए।
इन 12 उपद्रवियों से बनभूलपुरा थाने से लूटे गए 99 कारतूस जिसमें 7.62 के 67 और नाइन एमएम के 32 कारतूस बरामद किए गए। इन्हीं लोगों ने थाना भी फूंका था। कहा कि मुकदमा संख्या 22 में छह उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो तमंचे 11 कारतूस बरामद किए हैं। कहा कि नगर निगम के चालक की ओर से लिखाए गए मुकदमें में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। लगातार दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इनकी हुई गिरफ्तारी
मुकदमा संख्या 22 में ये आरोपी गिरफ्तार किए गए
- गुलजार अहमद पुत्र सरदार अहमद निवासी गोपाल मन्दिर, नई बस्ती, बनभूलपुरा।
- रईस अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गोपाल मन्दिर, नई बस्ती, बनभूलपुरा।
- मोहम्मद फरीद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गोपाल मन्दिर, नई बस्ती, बनभूलपुरा से एक तमंचा पांच कारतूस बरामद किए।
- जावेद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी गोपाल मन्दिर, नई बस्ती, बनभूलपुरा के पास से एक तमंचा और छह जिन्दा कारतूस बरामद किए।
- मोहम्मद साद पुत्र रईश अहमद निवासी नई बस्ती, बनभूलपुरा।
- मोहम्मद तसलीम पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी नई बस्ती ताज मस्जिद के पास सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बनभूलपुरा।
+ There are no comments
Add yours