कल से गांव चलो अभियान, कमलेड़ी गांव में प्रवास करेंगे सीएम धामी, 29 नेताओं का कार्यक्रम जारी

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  भाजपा ने गांव चलो अभियान को लेकर मुख्यमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी गांव एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में प्रवास करेंगे।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता के माध्यम केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव साझा करते हुए अन्य लोगों को भी लाभार्थी बनने में मदद करेंगे और जनता के सामने आ रही समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें…UKSSSC अप्रैल से शुरू करेगा द्विस्तरीय परीक्षा पैटर्न! जल्द ही सरकार दे सकती है हरी झंडी; आयोग ने शुरू की तैयारियां

कौन नेता कहां करेगा प्रवास

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट नानकमत्ता के पीपलिया पिस्तोर गांव में, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कला में, प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश के प्रतीनगर में, डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर के पल्ली में, गणेश जोशी मसूरी के गुनियाल में, रेखा आर्य सोमेश्वर के सुपा कोट गांव में प्रवेश करेंगे। बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट के बलपीर में, बंशीधर भगत कालाढुंगी के नारायणनगर में, मदन कौशिक हरिद्वार में, रमेश पोखरियाल निशंक ज्वालापुर की डालूवाला में, अजय टम्टा अल्मोड़ा के रेलापानी में, नरेश बंसल भगवानपुर के सिकरौड़ा में, डॉ. कल्पना सैनी पिरान कलियर के ब्रह्मपुर गांव में प्रवास करेंगे। कुल 29 पार्टी पदाधिकारियों की प्रवास के गांव तय किए गए हैं।

You May Also Like

More From Author