खबर रफ़्तार, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए सरकार ने 22 जनवरी को स्कूल कॉलेजों की छुट्टी घोषित की है। इस दिन शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। बताते चलें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम निर्धारित है। दुनिया भर के दिग्गज इस दिन राम की नगरी में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी; शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद
