नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में सताएगा कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, देहरादून:  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी।

इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कहां कैसा है मौसम

  • पहाड़ो की रानी मसूरी,धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ।
  • यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली।
  • कोहरे की वजह से कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडरघाटी के देवाल, थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी।
  • टनकपुर में पहली बार छाया घना कोहरा।
  • पिथौरागढ़ में धूप खिली।
  • हल्द्वानी में सुबह के समय छाया घना कोहरा।
  • चंपावत में चटख धूप।
  • अल्मोड़ा में धूप।
  • रामनगर में कोहरा।
  • नैनीताल में धूप निकली।

ये भी पढ़ें…देहरादून में 47 केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, तीन जोन में बांटा शहर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours