गन्ना किसानों का मात्र 11 दिनों में भाजपा सरकार ने किया 8 करोड़ 48 लाख से अधिक का भुगतान

खबर रफ़्तार, किच्छा:  चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र में 17 दिसम्बर तक गन्ना किसानों का पहली किस्त के रूप मे 8 करोड़ 48 लाख 43 हजार रुपये का भुगतान करने पर पूर्व विधायक ने प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी एवं गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया।

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश की किसान हितैसी पुष्कर सिंह धामी सरकार एवं गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के अथक प्रयासों से ही चीनी मिल में 12 करोड़ की लागत से आधुनिकीकरण करने के बाद 6 दिसंबर को चालू हुए वर्तमान पिराई सत्र के 17 दिसंबर तक के गन्ना मूल्य का किसानों को भुगतान कर सरकार ने साबित किया कि गन्ने की खेती नगद भुगतान की खेती है।

पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चीनी मिल न चलने का आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरने वाले विधायक बताएं कि यदि चीनी मिल नहीं चली तो सरकार ने 11 दिनों के गन्ना किसानों का भुगतान कैसे किया।

विधायक तिलक राज बेहड़ से सवाल करते हुए कहा कि वो बताएं कि जब भी उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार रही है क्या कभी मिल पराई सत्र के शुभारंभ के 20 दिनों के अंदर ही गन्ना किसानों का भुगतान किया गया है। जनप्रतिनिधि को सरकार के अच्छे कार्यों की तारीफ करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें…पीएम मोदी कल अयोध्या में, रामनगरी को 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं का मिलेगा उपहार

पूर्व विधायक ने कहा कि गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशन में प्रदेश की सारी चीनी मिलो का आधुनिकीकरण हुआ है जिसका लाभ गन्ना किसानों को मिल रहा है साथ ही सरकार तत्काल गन्ना किसानों का भुगतान कर विपक्ष के झूठे आरोपों को निराधार साबित किया है

You May Also Like

More From Author