खबर रफ़्तार, बरेली: बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म पांच पर महिला यात्री का कॉलर पकड़कर खींचना और पीटना महिला टीटीई को भारी पड़ गया। रेलवे अधिकारियों ने आरोपित टीटीई आशा गंगवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच डीसीआई को सौंपी गई है। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपित महिला टीटीई और अन्य सहयोगी टीटीई के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।
बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म पांच पर लालकुआं से आई ट्रेन से एक महिला यात्री को रविवार दोपहर करीब ढाई बजे उतारा गया था। महिला यात्री का कालर पकड़कर टीटीई आशा गंगवार खींचते हुए ले जाती है। पूर्वोत्तर रेलवे की दो अन्य महिला टीटीई उनके साथ थीं।
टीटीई की दबंगई का वीडियो कासगंज की ओर से प्लेटफार्म छह पर पहुंची ट्रेन में सवार किसी यात्री ने बना लिया। आशीष कुमार नाम के एक्स यूजर ने यह वीडियो इंडियन रेल मीडिया, अश्विनी वैष्णव, आइआरसीटीसी और एनईआर रेलवे के आफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। इस पर कई लोगों ने रि-ट्वीट करके आपत्ति जताई है।
यह भी पढ़ें: भीमताल: परिजनों और ग्रामीणों का वन विभाग पर फूटा गुस्सा, निकिता के शव के साथ निकाला जुलूस

+ There are no comments
Add yours