उत्तराखंड में लगातार ठंड बढ़ती जा रही, पहाड़ पर बर्फबारी से सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, दिन में धूप खिलने से मिल रही राहत

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, अल्मोड़ा:  पहाड़ पर सुबह, शाम व रात को कंपकंपाती ठंड पड़ रही है। वहीं दिन में धूप खिलने से राहत है। सोमवार को अल्मोड़ा का तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विगत दिवस की तुलना में अधिकतम तापमान में चार तथा न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

बढ़ती जा ठंड के बावजूद भी पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलाए जाने से बेसहारा व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय व आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार सुबह पाला गिरा रहा तो घाटी वाले क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहा। इससे ठंड के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: रुड़की: कोर्ट परिसर में दुष्कर्म पीड़िता ने किया कीटनाशक का सेवन, गर्भपात को कोर्ट में दिया था आवेदन

सूर्योदय के बाद दिन चढ़ने के बाद ही लोगों को ठंड से राहत मिल सकी। मौसम साफ होने तथा धूप खिली रहने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी बाजार क्षेत्र का रुख किया। इससे दिन के वक्त बाजार में चहल-पहल रही। इधर पालिका सीमा अंतर्गत सभी वार्डों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं किए जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बढ़ती ठंड को देखते हुए उठी ये मांग

केंद्रीय सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति ने नगर के सभी सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती ठंड को देखते हुए जल्द से जल्द अलाव जलाने की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 तथा न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विगत दिवस अधिकतम तापमान 23 तथा न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours