‘एनिमल’ की सुनामी में विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ का जलवा बरकरार, कमा डाले इतने करोड़

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  विधू विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म ‘12वीं फेल‘ (12th Fail) को दर्शकों से बहुत प्यार मिला था। पिछले पांच हफ्तों से फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के आने के बावजूद विक्रांत मैसी स्टारर मूवी की कमाई का सिलसिला जारी है।

विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ अनुराग पाठक की किताब पर आधारित है। विक्रांत मैसी IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाते हैं, जो कड़ी मेहनत और लगन के साथ UPSC की परीक्षा पास करते हैं। 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्रांत की फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म की कमाई भी अच्छी रही।

यह भी पढ़ें-खाकी पर शिकंजा; मनमानी करने वाले गोरखपुर के दो दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित; हफ्ते भर में 150 पर हुई कार्रवाई

एनिमल की लहर में नहीं डगमगाई 12वीं फेल

’12वीं फेल’ कंगना रनोट की फिल्म ‘तेजस’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक तरफ जहां कंगना की फिल्म का एक हफ्ते में बंटाधार हो गया, दूसरी ओर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘टाइगर 3’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की आंधी में भी टिकी हुई है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ खूब धमाल मचा रही है, लेकिन इस बीच विक्रांत की फिल्म चुपके से कमाई कर रही है।

पांच हफ्तों में इतना पहुंचा 12वीं फेल का बिजनेस

विक्रांत मैसी की फिल्म पांच हफ्तों के बाद भी सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म ने हाफ सेंचुरी मार ली है। विक्रांत ने 4 दिसंबर 2023 को ’12वीं फेल’ का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “12वीं फेल अपनी दिल छू लेने वाली कहानी से दर्शकों को बांधे रखती है।” फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 38 दिनों में 51.68 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया है।

विधू विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘12वीं फेल‘ में विक्रांत मैसी के अलावा मेधा शंकर, अंशुमन पुष्कर, हरीश खन्ना और गीता अग्रवाल समेत कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours