चंपावत में लगातार बढ़ रही ठंड,1 डिग्री पहुंचा तापमान; बर्फबारी की संभावना नहीं

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, चंपावत:  पश्चिमी विक्षोभ बीत गया है, लेकिन कुमाऊं में लगातार तीसरे दिन तापमान में गिरावट देखी गई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुए हिमपात की वजह से हवा ठंडी हुई है। जिसकी वजह से पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा से लेकर नैनीताल तक के तापमान में कमी आई है।

शनिवार को लोहाघाट का न्यूनतम तापमान दो डिग्री से नीचे पहुंच गया। चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। रात को पाला गिरने की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें और रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन ठंड से खास राहत की संभावना नहीं है। दिसंबर पहले सप्ताह में कोई ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें:रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में महिला चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस पहुंची तो 3 महिलाओं के साथ…

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा तो बदलेगा मौसम

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक-दो दिन के बाद सर्द हवाओं का असर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है। दिसंबर दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद ही मौसम में बदलाव दिखेगा।

मौसम रहा शुष्क

शनिवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत जिलों में आंशिक बादल को छोड़कर समूचे कुमाऊं में मौसम शुष्क रहा। दिन में अच्छी धूप खिली रही। इस समय पहाड़ों में दिन में धूप का आनंद लेने के लिए मौसम अच्छा है।

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान

चंपावत      –      3.0 डिग्री

लोहाघाट    –     1.5 डिग्री

मुक्तेश्वर      –      5.8 डिग्री

पिथौरागढ़   –       8.4 डिग्री

अल्मोड़ा      –       4.5 डिग्री

पंतनगर      –      10.5 डिग्री

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours