उत्तराखंड की धरती में खरबों का सोना छुपा, निकालने के लिए हुआ हैदराबाद की कंपनी से करार

ख़बर रफ़्तार, पिथौरागढ़:  पाल राजवंश की राजधानी रहे अस्कोट क्षेत्र की धरती से सोना बाहर निकाले जाने की कवायद शुरू हो गई है। उत्तराखंड सरकार ने हैदराबाद की कंपनी से टाइअप कर लिया है। केंद्र सरकार ने प्रस्ताव के विस्तार की स्वीकृति का इंतजार है।

डीडीहाट क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने सोमवार को पिथौरागढ़ में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में कराये गये भूगर्भीय सर्वेक्षण में अस्कोट से जौलजीबी और ओगला से भागीचौरा तक करीब 15 किमी. क्षेत्र के भूगर्भ में सोना, तांबा, जस्ता और शीशा होने की पुष्टि हो चुकी है।कनाडा की कंपनी ने भी किया था सर्वे

You May Also Like

More From Author