साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगेगा, केदारनाथ समेत इन मंदिरों के बंद होंगे कपाट; जानिए समय

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की शरद पूर्णिमा पर आज इस वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण लगेगा। रात एक बजकर पांच मिनट से दो बजकर 18 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा। एक घंटा 18 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। जबकि नौ घंटे पहले यानी शाम चार बजकर छह मिनट पर चंद्रग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा।

चंद्रग्रहण के सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान स्नान, पुण्य कार्य, व्रत, भगवान की मूर्ति का स्पर्श प्रतिबंध रहेगा। वैसे तो प्रत्येक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में महत्व है, लेकिन शरद पूर्णिमा को विशेष माना गया है।मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी का जन्म हुआ था। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ पृथ्वीलोक में भ्रमण के लिए आती हैं व घर-घर जाकर भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours