जवानों की बस खाई में गिरी 7 की मौत 30 जख्मी

अनंतनाग। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से 7 जवानों की मौत हो गई। मृतकों में उत्तराखंड के दिनेश भी हैं। हादसे में 30 से अधिक जवान घायल हुए हैं। जिनमें नौ की हालत गंभीर है। उन्हें श्रीनगर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस की बस से जवान चंदनबाड़ी से पहलगाम लौट रहे थे। इसमें आईटीबीपी के 37, पुलिस के दो जवान और दो बस कर्मचारी थे। सुबह 9:40 पर पहलगाम से 6 किलोमीटर पहले बस असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। 7 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आइटीबीपी की टीम तथा सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बेहतरीन इलाज की सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

You May Also Like

More From Author