मोदी जी-7 बैठक के लिए जर्मनी यात्रा पर

खबरे शेयर करे -

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी व संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी यात्रा में 12 से अधिक विश्व नेताओं के साथ बैठक करेंगे और 15 से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मोदी रविवार से होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि जर्मनी और यूएई में लगभग 60 घंटे के प्रवास में मोदी जी-7 सम्मेलन में भाग लेने के अलावा कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। वे 28 जून को यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने खाड़ी देश जाएंगे। मोदी म्यूनिख में भारतीय समुदाय से संबंधित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours