ख़बर रफ़्तार, पिथौरागढ़ः उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) ने तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव मंगलवार को गहरी खाई से बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के भीलोट गांव निवासी किरण सिंह खनका पिछले तीन दिन से लापता था। ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। ग्रामीणों को गुरना मंदिर के पास 300 मीटर गहरी खाई में एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। जिला नियंत्रण कक्ष की ओर से एसडीआरएफ को सूचना दी गई।
वहीं, इस घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला और पुलिस के सुपर्द कर दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
