ख़बर रफ़्तार, यमुनानगर: लोगों के अनुसार पोंटा साहिब की तरफ से आ रही हरियाणा राज्य परिवहन निगम की बस को ड्राइवर ने तेज गति में बस स्टैंड के अंदर घुमाया, जिससे छात्राएं बस के नीचे आ गई।
यमुनानगर में वीरवार सुबह प्रताप नगर बस अड्डे पर खड़ी स्कूली छात्राओं को बस ने कुचल दिया। हादसे में छह छात्राएं घायल हो गई। दो छात्राओं को अधिक गंभीर होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया है।
