ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सुरंग में डंपर के नीचे आने से मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

खबर रफ़्तार, देहरादून : ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में डंपर के नीचे आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत पर यहां स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने बदरीनाथ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर विधायक को पहुंचना पड़ा। लोगों के आक्रोश को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लोग जाम खोलने को तैयार नहीं।

You May Also Like

More From Author