आज भी बदला रहेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी, इन इलाकों में बर्फबारी की संभावना

ख़बर रफ़्तार,देहरादून: आज भी उत्तराखंड में मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

  • चमोली कर्णप्रयाग में आसमान में छाये हल्के बादल।
  • उत्तरकाशी में भी छाए बादल, बारिश की संभावना।
  • श्रीनगर में भी आसमान में छाए हैं बादल
  • बडकोट यमुनोत्री घाटी में बादल छाए
  • टिहरी जिले में सुबह से बादल छाए

 

 

 

You May Also Like

More From Author