दून समेत चार जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, अगले दो दिनों में बदलेगा प्रदेश में मौसम

खबर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार को देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के निदेश बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले दो दिनों में प्रदेश भर में मौसम बदला हुआ देखने को मिलेगा।

You May Also Like

More From Author