खबर रफ़्तार, देहरादून : पाखरो रेंज घोटाले में विजिलेंस की टीम ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे के कॉलेज में छापा मारा है। शंकरपुर में हरक सिंह रावत के बेटे का मेडिकल कॉलेज है। जिसे लेकर कार्रवाई चल रही है। हरक सिंह रावत तक पहली बार विजिलेंस जांच की आंच पहुंची है। राजनीतिक गलियारों में भी कार्रवाई चर्चा का विषय बनी है।
मामले में विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया था। डायरेक्टर विजिलेंस वी मुरुगेशन ने मामले की पुष्टि की।

+ There are no comments
Add yours