लखनऊ में पकड़ी गईं उज्बेकिस्तान की युवतियां, कराई थी प्लास्टिक सर्जरी; खुफिया एजेंसियां अलर्ट

खबर रफ़्तार, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में पकड़ी गईं उज्बेकिस्तान की दो युवतियों के मामले ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और लोगों को यह आशंका है कि ये युवतियां कहीं जासूस तो नहीं हैं? जो प्लास्टिक सर्जरी कराकर भारत में रह रही थीं। इसको लेकर खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

उज्बेकिस्तान की होलिडा और नीलोफर के अवैध रूप से राजधानी लखनऊ में रहने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इनके पास पासपोर्ट और वीजा भी नहीं मिला है। ऐसे में दोनों दिल्ली से यहां पहुंचीं कैसे? इसके बारे में जानकारी की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि दोनों युवतियां कब से और किन-किन शहरों में रह रही हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। जासूसी के बिंदु पर भी छानबीन की जा रही है। खुफिया एजेंसियां इसे लेकर अलर्ट हो गई हैं। माना जा रहा है कि दोनों युवतियों से खुफिया एजेंसियां भी पूछताछ करेंगी।

पुलिस के आने की भनक लगते ही वह भाग निकली

खास बात यह है कि दोनों को लखनऊ में लाने वाली और यहां के लोगों से परिचय कराने वाली लोलो के खिलाफ उज्बेकिस्तान में लुकआउट नोटिस भी जारी हो चुका है। फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) की टीम उसके बारे में पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने जब छापा मारा था, तब लोलो भी वहीं दूसरे कमरे में थी। हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही वह भाग निकली।

होटल उज्बेकिस्तान की महिला का शव मिला था

बता दें कि हाल ही में विभूतिखंड के एक होटल उज्बेकिस्तान की महिला का शव मिला था। उसकी रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। उधर, मामले के विवेचक महेश कुमार सिंह का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You May Also Like

More From Author