खबर रफ़्तार, उत्तरकाशी: हर्षिल घाटी की खूबसूरती पयर्टकों के साथ अब फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही है। स्थानीय निवासी भी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। हर्षिल घाटी की सुरम्य वादियों में इन दिनों भी फिल्म की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह नेगी के जीवन पर आधारित बन रही है।
गबर सिंह नेगी प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना में एक सैनिक थे। अपने पराक्रम के बूते गबर सिंह नेगी ने जर्मन सैनिकों आत्मसर्मपण के लिए विवश किया था।
हर्षिल घाटी में पिछले लंबे समय से बड़े पर्दे की फिल्म का फिल्मांकन हो रहा है। हर्षिल घाटी में फिल्म शूटिंग की शुरुआत राम तेरी गंगा मैली से हुई थी। इसके बाद कई फिल्मों के गाने हर्षिल घाटी में फिल्माएं गए। इसके अलावा 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक की शूटिंग भी हर्षल घाटी में हुई।
राइफलमैन जसवंत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म के साथ कई वेब सीरीज और गढ़वाली फिल्म की शूटिंग हर्षिल घाटी में हो चुकी है। इन दिनों विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह नेगी पर आधारित फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में अभिनेता अविनाश ध्यानी मुख्य भूमिका में हैं।
अन्य स्थानों पर भी हो रही शूटिंग
हर्षिल निवासी माधवेंद्र रावत को भी हर्षिल में फिल्मांकन की गई फिल्मों, वेब सीरीज और गीत नृत्य में अभिनय करने का अवसर मिला है। विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह नेगी पर आधारित फिल्म में भी माधवेंद्र अभिनय कर रहे हैं। माधवेंद्र रावत कहते हैं कि फिल्म का फिल्मांकन हर्षिल, बगोरी, मुखवा, क्यारकोटी नाला सहित अन्य स्थानों पर भी हो रहा है। रम्माण के दृश्य का भी फिल्मांकन किया गया है।
यह भी पढ़ें –नेस्ले इंडिया लिमिटेड में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
माधवेंद्र कहते हैं कि हर्षिल घाटी हिम-शिखरों के करीब है। बर्फिली चोटियों से उतरती जल-धाराओं के बीच, है। भागरथी नदी की अविरल लहरों का संगीत हर्षिल को खूबसूरत बनाता है। यहां कुदरत की असीम खूबसूरती को निहारने के लिए छोटे-बड़े कई गेस्ट हाउस, होम स्टे बने हुए हैं, जो वर्षभर संचालित रहते हैं।
