खबर रफ़्तार, चंपावत: उत्तराखंड में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से पारा गिरता ही जा रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में हुए हिमपात की वजह से समूचे कुमाऊं में ठिठुरने वाली ठंड जारी है। रात व सुबह के समय सर्वाधिक ठंड देखने को मिल रही है।
सुबह 10 बजे तक भी घरों से निकलने में कंपकंपी छूट रही है। गुरुवार को तापमान में थोड़ी वृद्धि देखी गई, लेकिन इसके बावजूद भी ठंड में कोई खास कमी नहीं आई है। लोहाघाट में लगातार दूसरे दिन तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 दिसंबर को मौसम में थोड़ा बदलाव देखा गया।
पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले की उच्च हिमालयी चोटियों पर हिमपात देखा गया। इधर, दो दिन से अच्छी खासी धूप खिल रही है। जिस कारण बर्फ पिघल रही है। जिससे हवा ठंडी हो गई है। गुरुवार को लोहाघाट का न्यूनतम तापमान -1.3 डिग्री रहा। सुबह नौ बजे तक भी पारा छह से आठ डिग्री तक पहुंच रहा है। शाम छह बजे पारा आठ डिग्री के आसपास पहुंचने लगा है।
उत्तरकाशी: हर्षिल घाटी की खूबसूरती पयर्टकों के साथ अब फिल्म निर्माताओं को भी भा रही, कई बड़ी फिल्मों की हो रही शूटिंग
ठंड से प्रभावित हो रहा है जनजीवन
ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा ठंडी होने की वजह से तापमान में कमी देखने को मिल रही है। फिलहाल अगले दो-तीन दिन तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में ठिठुरन पैदा करने वाली ठंड जारी रहने वाली है।
