उत्तरकाशी: मजदूरों के लिए नाश्ता हो रहा तैयार, खाना बनाने वाले ने बताया मेन्यू

ख़बर रफ़्तार, उत्तरकाशी:  सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सही सलामत बाहर निकालने के लिए अब रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो गया है। जहां एक ओर आधुनिक तकनीक से इस रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया जा रहा है, वहीं अब फंसे हुए श्रमिकों के लिए नाश्ता भी तैयार हो रहा है।

दरअसल, फंसे हुए श्रमिकों के पास अब खाने की सामग्री खत्म हो गई है, जिसके बाद बाहर से उन्हें खाना दिया जा रहा है। मंगलवार को सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों के लिए नाश्ता तैयार किया जा रहा है। 6 इंच की पाइप लाइन के जरिए मजदूरों तक खाना पहुंचाया जाएगा।

You May Also Like

More From Author