ख़बर रफ़्तार, नैनीताल: हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में अब हॉकी के खिलाड़ियों का अलग से प्रशिक्षण शिविर लगेगा। खेल निदेशालय ने हॉकी के खेलो इंडिया सेंटर के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में खेलो इंडिया योजना के तहत एथलेटिक्स, फुटबॉल सहित आठ खेलों के खेलो इंडिया खेल सेंटर खोले जाएंगे।
ये पढ़ें-भाजपा के निलंबित विधायकों को दिल्ली HC से बड़ी राहत, निलंबन आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द
इन खेल सेंटरों में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से साई एनएसआरसी लखनऊ के माध्यम से धनराशि दी जाएगी। यहां प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों का डाटा भी साई के पोर्टल पर दर्ज होगा।
