कड़ाके की ठंड से जमने लगा उत्तराखंड, घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी; पश्चिमी विक्षोभ की होगी एंट्री

खबर रफ़्तार, देहरादून:  उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। बर्फबारी के साथ-साथ अब पाले से सड़कें सफेद होने लगी हैं। पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई हैं। इसी का नतीजा है कि पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। खैर बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है।

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। जिससे ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य अधिक चल रहा है और दिन में कड़ाके की ठंड से राहत है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है।

You May Also Like

More From Author